चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए दो नए मंत्रियों को शामिल कर लिया है। भाजपा-जजपा गठबंधन वाली सरकार ने में दो मंत्री पदों की जगह खाली चल रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। एक मंत्री जजपा के विधायक देवेन्द्र बबली को मिला है, वहीं दूसरा मंत्री पद भाजपा विधायक कमल गुप्ता को सौंपा गया है। दोनों ही मंत्रियों ने आज चंडीगढ़ में राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मौजदूगी में शपथ ग्रहण की। 

कमल गुप्ता हिसार विधानसभा व देवेन्द्र बबली टोहाना विधानसभा से विधायक हैं। इन दोनों मंत्रियों को मिलाकर अब हरियाणा कैबिनेट में कुल 14 मंत्री हो गए हैं। इनमें भाजपा के मनोहर लाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं। जजपा के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं। इनके अलावा जजपा के अनूप धानक मंत्री बने हैं। भाजपा के अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, संदीप सिंह, ओमप्रकाश यादव, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा को मंत्री की कुर्सी पर हैं। वहीं निर्दलीय रणजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद पर हैं।

https://twitter.com/Dchautala/status/1475783771764916224?t=1x_InmzrZQ3tReqeP34ksg&s=19

दुष्यंत चौटाला ने ट्विटर पर दी बधाई
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दोनों नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली जी और बीजेपी विधायक कमल गुप्ता जी को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। आप दोनों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।'