हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई। यह हेलीकॉप्टर निजी कंपनी का है। चंडीगढ़ से राजस्थान के शाहपुरा जा रहा था। मगर खराब मौसम के कारण हुडा सेक्टर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट और एक इंजीनियर सवार थे। अब हेलीकॉप्टर को यहां से बाछोद हवाई पट्टी पर ले जाया गया है।