नूंह हिंसा की साजिश रचने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को गुरुवार देर रात को राजस्थान से गिरफ्तार कर किया गया था। एडीजीपी ममता सिंह ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस विधायक मम्मन खान को राज्य पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में आज सुबह 10 बजे से 16 सितंबर को रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

हरियाणा कांग्रेस विधायक मम्मन खान को राज्य पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया: एडीजीपी ममता सिंह

नूंह जिला अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां मम्मन खान को आज पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, नूंह जिला अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां मम्मन खान को आज पेश किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को ही हाईकोर्ट में बताया कि 31 जुलाई को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में दर्ज एफआईआर में से एक में कांग्रेस विधायक मामन खान को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के पास मामन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

सबूतों का मूल्यांकन करने के बाद ही कांग्रेस विधायक खान को आरोपी बनाया गया है। राज्य सरकार के वकील ने यह रहस्योद्घाटन उस समय किया जब गुरुवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में खान की याचिका पर सुनवाई चल रही थी। मामन खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ किसी किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत की मांग की थी।