रेवाड़ी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे दिनभर की भीषण उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह जहां तेज धूप के साथ गर्म हवा और उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर करीब एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए।
इसके बाद क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिला। कुछ ही देर में मौसम इतना बदल गया कि दोपहर के समय ही शाम जैसा अंधेरा छा गया।
बारिश और हवा के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण कुछ देर के लिए जनजीवन भी धीमा पड़ गया।