लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुँचे। शिमला पहुंचने के बाद वह करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी शिमला में 2-3 दिन का निजी दौरा करेंगे और इस दौरान वह छराबड़ा में ही रुकेंगे।

राहुल गांधी के आगमन से स्थानीय इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन ने छराबड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी संभावित जोखिमों से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।