श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह पवित्र तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त को इसका समापन होगा। इस संबंध में जानकारी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद दी।
15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा और यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी। देशभर की 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
The Shri Amarnath Ji Yatra will commence this year on 3 July 2026 and conclude on Raksha Bandhan, 28 August 2026, spanning a total of 57 days. The Pratham Puja, to invoke the blessings of Lord Shiva, will be held on Jyeshtha Purnima, 29 June 2026.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 12, 2026
आयु सीमा और यात्रा मार्ग
इस वर्ष यात्रा के लिए 13 से 70 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। श्रद्धालु दो प्रमुख मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे—
- पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग
- 14 किलोमीटर छोटा लेकिन कठिन बालटाल मार्ग
पहली पूजा जून में
इस वर्ष की पहली धार्मिक पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 19 जून को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही यात्रा की औपचारिक तैयारियों की शुरुआत हो जाएगी।
प्रशासन ने तेज की तैयारियां
प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी किए गए हैं।