जम्मू संभाग के जिला राजोरी के केरी सेक्टर में एक सैन्य वाहन दुर्घटना का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो जवानों की जान चली गई है, जबिक कुछ घायल भी हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।