कश्मीर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे

शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू में भी न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री तक पहुंच गया है। लेह में माइनस 7.6 न्यूनतम पारे से कंपकंपी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 23 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 और 24 नवंबर को भी मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

श्रीनगर में दिन का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.7 और गुलमर्ग में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह और शाम कोहरा छा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इसका प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। पिछले लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण जम्मू के कई स्थानों पर एक्यूआई 200 से ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.74, बनिहाल में 19.6, बटोत में 20.3, कटड़ा में 23.3 और भद्रवाह में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
लेह —- माइनस 7.6
पहलगाम —- माइनस 3.7
काजीगुंड —- माइनस 1.6
श्रीनगर —- माइनस 0.7
गुलमर्ग —- माइनस 0.6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here