झारखंड सरकार के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की आज सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मंत्री के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके स्मार्ट सिटी स्थित आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंत्री से मिलकर उनकी सेहत का हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की निगरानी

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद मंत्री योगेंद्र महतो की सेहत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है, और सभी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।