रांची: आईएसआईएस प्रेम, लिखा- इस्लामिक राष्ट्र बनेगा भारत, युवक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच, झारखंड की राजधानी रांची में एक युवक ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना का अपमान करते हुए राष्ट्रविरोधी पोस्ट शेयर किए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

रांची निवासी फरहान मलिक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और देशविरोधी पोस्ट साझा किए, जिनमें ‘गजवा ए हिंद’ जैसे नारे और आतंकी संगठन ISIS के समर्थन में तस्वीरें थीं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कार्रवाई की मांग की।

बीजेपी विधायक ने की कार्रवाई की अपील
बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड पुलिस से फरहान मलिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गजवा ए हिंद के नारे और आतंकवादी संगठनों का झंडा साझा किया था, जो देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है।

रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीपी सिंह की अपील पर रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरहान मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने इसकी पुष्टि अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here