रांची। Jharkhand News: रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या करने के बाद आज झारखंड बंद बुलाया गया है। अब इसका असर रांची में दिख रहा है जहां भाजपा नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध कर रहे नेताओं को अब हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अब हिरासत में रखे नेताओं से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी पहुंचे हैं।

केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ ने किया प्रदर्शन

केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में पिस्का मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठे। उन्हें भी हिरासत में लिया गया।

संजय सेठ का विरोध प्रदर्शन 

मृतक अनिल टाइगर के काके स्थित अवास गार्गी पर शव रखा हुआ है , शव के पास बैठे परिजन