पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसा पर भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हिंसा के अगले दिन यानी आज सरकार ने आईजी राकेश अग्रवाल और SSP नानक सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह मुखविंदर सिंह छीना को आईजी और दीपक पारिख SSP बनाया गया है। इसके साथ ही सिटी एसपी को भी बदल दिया गया है। प्रशासन ने आज सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में इंटरनेट बंद कर दिया है। इधर प्रशासन ने शहर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक कर्फ्यू भी लगाया गया था। पूरे राज्य में हाई अलर्ट है।