पंजाब सरकार ने सोमवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया। लुधियाना उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले संजीव अरोड़ा को बिजली मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अरोड़ा के पास पहले से ही उद्योग विभाग का कार्यभार है, अब वे दोनों मंत्रालयों की कमान संभालेंगे।
बिजली विभाग की जिम्मेदारी अब तक हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के पास थी, लेकिन हालिया बदलाव के बाद उनसे यह विभाग लेकर केवल पीडब्ल्यूडी मंत्रालय रखा गया है। पहले वे बिजली और पीडब्ल्यूडी—दोनों विभाग संभाल रहे थे।
संजीव अरोड़ा को बिजली मंत्रालय मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लुधियाना उपचुनाव में उनकी शानदार जीत का इनाम माना जा रहा है।