जिले में दिनभर बारिश होती रही। राजिंदरा अस्पातल में इस समय सीवरेज का काम चल रहा है, लेकिन अब यह काम मरीजों के लिए परेशानी बना हुआ है। हालात तो यहां तक है कि मरीजों को ओपीडी, इमरजेंसी, गायनी, कोविड वार्ड में जाने में परेशानी हो रही है। राजिंदरा अस्पातल में बंडूगर की तरफ से जाने वाले दोनोें रास्तों में सीवरेज का काम भी चल रहा है। आलम है कि इमरजेंसी से लेकर कोविड बिल्डिंग तक इतना कीचड़ है कि अगर कोई मरीज या उनका परिजन गिर जाए तो वह चोटिल भी हो सकता है