मशहूर फिल्म अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल (Sunny Deol) को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है, जिसके बाद अब सनी देओल की सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे जिनमें पीएसओ के भी दो जवान शामिल हैं। इंटेलिजेन्स ब्यूरो की रिपोर्ट और थ्रेट परसेप्शन के आधार पर सनी देओल को ये सुरक्षा दी गई है। मालूम हो कि इससे पहले सनी के पास पंजाब पुलिस की कंमाडों सुरक्षा थी।