राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 12वीं साइंस व कॉमर्स सब्जेक्ट का रिजल्ट गुरुवार रात करीब आठ बजे घोषित कर दिया गया। कॉमर्स का 96.60% और साइंस का रिजल्ट 95.65% रहा। रिजल्ट आने के साथ ही करीब तीन लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हुआ। 12वीं आट्‌र्स और 10वीं का रिजल्ट बाद में घोषित किया जाएगा। बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर और संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने रिजल्ट जारी किया।

संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने बताया कि साइंस के रेगुलर स्टूडेंट का रिजल्ट 97.19 और प्राइवेट स्टूडेंट का रिजल्ट 51.73 प्रतिशत रहा है। काॅमर्स के रेगुलर स्टूडेंट का रिजल्ट 96.94 और प्राइवेट स्टूडेंट का रिजल्ट 46.07 प्रतिशत रहा है। वहीं कॉमर्स में गर्ल्स का 98.01 और बॉयज का 95.85 प्रतिशत, जबकि साइंस में गर्ल्स का 97.39 और बॉयज का 94.72 प्रतिशत रहा।

कॉमर्स में 17 हजार 43 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 9 हजार 252 के सेकेंड और 1741 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। इसी के साथ 101 स्टूडेंट्स​​​​ की सप्लीमेंट्री आई हैं। साइंस में 2 लाख 8 हजार 766 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 50 हजार 752 सेकेंड और 387 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए। इनमें 69 स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आई हैं।

21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए, 12वीं में 10 लाख से ज्यादा

12वीं के एग्जाम 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चले थे। 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक हुईं। इन परीक्षाओं के लिए 21 लाख 12 हजार 206 स्टूडेन्ट्स रजिस्टर्ड हैं। 12वीं परीक्षा के साइंस, कॉमर्स व आट्‌र्स में 10 लाख 31 हजार 72 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इसमें आट्‌र्स में 7 लाख 20 हजार 933 , साइंस में 2 लाख 80 हजार 10 तथा कॉमर्स में 29 हजार 45 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। 10वीं परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 383 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे।

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट 5 साल में कितने दिनों में घोषित हुए...

10वीं की तारीखें

सालएग्जाम की लास्ट डेटरिजल्टसमय लगा
201826 मार्च11 जून78 दिन
201927 मार्च3 जून69 दिन
2020कोविड के कारण 30 जून28 जुलाई29 दिन
2021परीक्षा नहीं हुई30 जुलाई.....
202226 अप्रैल13 जून49 दिन
202311 अप्रैलजून के प्रथम सप्ताह (अनुमानित)50 दिन (अनुमानित)

12वीं की तारीखें

सालएग्जाम की लास्ट डेटरिजल्टसमय लगा
20182 अप्रैलसाइंस 23 मईकॉमर्स 23 मईआट्‌र्स 1 जून49 दिन
20192 अप्रैलसाइंस 15 मईकॉमर्स 15 मईआट्‌र्स 22 मई49 दिन
2020कोविड के कारण 30 जूनसाइंस 8 जुलाईकॉमर्स 13 जुलाईआट्‌र्स 21 जुलाई76 दिन
2021परीक्षा नहीं हुईसाइंस 24 जुलाईकॉमर्स 24 जुलाईआट्‌र्स 24 जुलाई....
202226 अप्रैलसाइंस 1 जूनकॉमर्स 1 जूनआट्‌र्स 6 जून28 दिन
202312 अप्रैल18 मई37 दिन

RBSE पिछले तीन सालों में ये रहा था आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

RBSE ने 2022 में 12वीं कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया था। साइंस में 96.53% और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। साल 2021 में कॉमर्स का रिजल्ट 99.73 और साइंस का रिजल्ट 99.52 प्रतिशत रहा था।

साल 2020 में कॉमर्स का रिजल्ट 94.49 और साइंस का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत रहा था। साल 2022 में आट्‌र्स में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। साल 2021 में 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा था। साल 2020 में 90.17 प्रतिशत रहा था।

साल 2021 में पहली बार ऐसा हुआ, जब एक साथ साइंस, आट्‌र्स और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट जारी किए गए थे। साल 2021 में कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए। राज्य सरकार की ओर से तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर प्रोमोट कर रिजल्ट घोषित किया था।

साल 2022 में 10वीं का ये रहा था रिजल्ट

साल 2022 में 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 92 हजार 524 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 10 लाख 59 हजार 272 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। कुल 8 लाख 77 हजार 848 स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल रिजल्ट 82.89 प्रतिशत रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 82.95 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 31.13 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 84.38 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.62 है।

इससे पहले 5 साल का दसवीं का ये रहा था रिजल्ट

वर्षपरिणामलड़केलड़कियांशामिलपास
202199.5699.5199.6212553851249833
202080.6479.9081.411152201929045
201979.8579.4580.351098132876848
201879.8679.7979.891058018844909
201778.9679.0178.891072799847063