उत्तर प्रदेश। 2025 बैच के 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को जल्द ही जिलों में तैनात किया जाएगा। ये अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश प्रशासन में अपनी सेवाएँ देंगे।

तैनाती और प्रशिक्षण का विवरण
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अधिकारी असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पदों पर कार्यभार संभालेंगे। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया।

पत्र में बताया गया है कि 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा। इसके बाद उन्हें जिलों में भेजा जाएगा, जहां उनकी कार्य क्षमता और प्रशासनिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।

स्थायी तैनाती का आधार
जिला स्तर पर अधिकारियों के प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर उनकी भविष्य की स्थायी तैनाती तय की जाएगी। यह कदम नए अधिकारियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।