यूपी के मथुरा में रंगेश्वर मंदिर के पास एक महिला द्वारा साधु का भेष धारण किए हुए एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में महिला लाठी लेकर उस व्यक्ति के पीछे दौड़ रही है और बार-बार वार कर रही है।
बाजार में भड़का लोगों का गुस्सा
इस घटना के बाद इलाके में मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में काफी नाराज़गी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को साधु के रूप में देखा गया, उसके खिलाफ पहले भी महिलाओं से बदसलूकी की शिकायतें सामने आ चुकी थीं। इसी वजह से घटना के वक्त वहां मौजूद लोग भी महिला के समर्थन में बोलते हुए नजर आए।
बीच सड़क पर हुआ हंगामा
महिला ने कथित तौर पर छेड़छाड़ से नाराज होकर उसे भीड़ के बीच पकड़ लिया और सबके सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में लोग आरोपी को फटकारते और उसकी हरकतों की निंदा करते दिख रहे हैं। कुछ लोग उसे सख्त सजा देने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं, जबकि महिला लगातार डंडे से उस पर हमला करती रही।