लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि 2017 के पहले पलायन एक बडी समस्या थी, लेकिन अब अपराधी पलायन कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले पांच साल में प्रदेश की अग्रणी अर्थव्यवस्था भी साफ दिख रही है।
योगी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ राज्य सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास सबका किया लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं किया।
सीएम योगी की तरफ से रवाना किए गए प्रचार वाहन
भाजपा कार्यालय में आज सुबह प्रचार रथों को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी की तरफ से रवाना किए गए प्रचार वाहनों को रवाना करने से पूर्व मीडिया को सम्बोधित कर रहे थें।
उन्होंने इस मौकेे पर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं। एलईडी स्क्रीन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया है। जो प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।
प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्र में घूमेगा रथ
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह रथ प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्र में घूमेगा और केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले ही कहा गया था कि प्रदेश में गुंडाचार और भ्रष्ट्राचार जड से खत्म किया जाएगा। उसका पूर्णतया पालन किया गया है।
योगी सरकार में न तो जातिवाद न परिवार दिखाई पडा और जो भी नियुक्तियां हुई वह पूरी तरह से पारदर्शी रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आर्शीवाद लेने के लिए निकल रहा हूँ ।
योगी सरकार की उपलधियों को बताने का काम करेगा
इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रचार रथ जन जन तक पहुंचकर योगी सरकार की उपलधियों को बताने का काम करेगा।
योगी सरकार में जनता का पलायन नहीं हुआ, पलायन हुआ तो गुंडो माफियाओं और दंगाईयों का हुआ। उन्होने कहा कि सपा बसपा के कार्यकाल में गुंडा गर्दी अभी जनता भूली नहीं है।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सहप्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला भी उपस्थिति थें।