घोसी विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्दी को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में सपा नेता और विधायक उमेश चंद पांडे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पूर्व विधायक उमेश पांडे ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उमेश पांडे ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि सपा में उनका दम घुट रहा था। ऐसे में भाजपा में आने के बाद राहत मिली है। इस दौरान घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने मधुबन और मऊ के लोगों की सेवा की है।

सपा ने जिस व्यक्ति को टिकट दिया है। उसके बारे में सपा मुखिया से मैंने कहा था कि एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती। बता दें उमेश पांडे मधुबन से दो बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक बने। 2022 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर मधुबन से चुनाव लड़ा, लेकिन रामविलास चौहान से हार कर दूसरे स्थान पर रहे।यहां जानने वाली बात है कि पूर्व विधायक उमेश पांडे और घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह में पुरानी अदावत है।