गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में थाना क्षेत्र के गांव रेवड़ा रेवड़ी में बुधवार सुबह आठ बजे के आसपास एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि हादसे में दो लोग झुलस गए। विस्फोट किस वस्तु से हुआ है, इसका जानकारी नहीं हुई है। पुलिस व अग्निश्मन टीम मौके पर पहुंच गई है जांच कर रही है।