अमेठी में मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंशीगंज के कमलानगर बाजार के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गौरीगंज क्षेत्र के नरौली गांव निवासी पवन (28) अपनी पत्नी रमावती और बेटे अमन के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सवार मुंशीगंज क्षेत्र के आजाद नगर पश्चिम दुआरा निवासी सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) भी हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।