यूपी: सीएसए परिसर में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विशेष पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा लिखित ‘प्राकृतिक खेती’ पर आधारित है।
इस मौके पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी मुख्यमंत्री को स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़े प्रतीकात्मक उपहार प्रदान किए। उन्होंने बिठूर के माटी कला कारीगरों और आईआईटी कानपुर के सहयोग से तैयार की गई मिट्टी की गुल्लक भेंट की। साथ ही प्रसिद्ध कलाकार रंजीत सिंह द्वारा निर्मित ताम्र चित्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला शामिल रहे।
इसके अलावा सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा सोनकर और सरोज कुरील भी मौजूद रहे।
विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।