मुजफ्फरनगर। शहर में 16 साल की एक नाबालिग छात्रा को इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। इंटाग्राम पर छात्रा को बहला फुसलाकर दोस्त ने मिलने बुलाया जहां पहले से 2 युवक मौजूद थे। जिन्होंने छात्रा को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करनी शुरु कर दी। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण इक्ठ्ठा हो गए और तीनों युवकों को दबोच लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण हिंदू संगठन भी नगर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
दरअसल मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहाबुद्दीनपुर इलाके का है जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती को बहला-फुसलाकर मिलने के लिए गांव में ही एक कमरे पर बुलाया था। कमरे में युवक के दो अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। लड़की जब युवक से मिलने पहुंची तो कमरे में मौजूद युवक व उसके दोस्तों ने युवती के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के स्थानीय निवासी भी मौके पर पहुंच गए, जहां तीन युवकों को ग्रामीणों ने मौके पर दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर नाबालिक युवती द्वारा अश्लीलता एवं अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर हिंदू संगठन भी नगर कोतवाली में पहुंचे एवं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि एक प्रकरण सामने आया हैं। जिसमें एक 16 वर्षीय छात्रा है। जिसके साथ एक लड़का है अयान पुत्र मुस्तफ़ा जिसने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की उसके बाद उसे किसी स्थान पर मिलने के लिए बुलाया जहां उसके दो अन्य दोस्त भी मौजूद थे इन तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने अयान पुत्र मुस्तफा,कैफ पुत्र जमील, अमन पुत्र अनीस को मौका ए वारदात से गिरफ्तार किया, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।