लखनऊ। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के तहेरे भाई सतेंद्र बालियान विगत दिनों जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे, उसके बाद वे संयुक्त विपक्ष के साझा प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी उतरे थे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पडा था। आज लखनऊ में सतेंद्र बालियान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान उनके साथ सपा विधायक नाहिद हसन व तबस्सुम हसन पूर्व सांसद उपस्थित रहे।