नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुभाष राय को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया।

सुभाष राय जलालपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह पहले भाजपा युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राय ने घर वापसी की है और उनके आने से अंबेडकर नगर जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।