सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए पहुंचे हैं। यहां वह वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा। वहीं जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है।
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिती रहती थी। कैराना से व्यापारियों का पलायान, नौजवानों को रोजगार नहीं थी। व्यापार पर जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी।

पीएम मोदी के के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है। आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई। मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए। मैं माताओं और बहनों का आभारी है जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा। मैंने कहा थी गर्मी शांत हो जाएगी, वैसे भी मौसम बहुत सुहावना हो गया है। गुंडा टैक्स वसूली करने वाले न जाने कहा चले गए कोई नहीं जानता। कोई आंसू बहाने वाला थी नहीं है। आज कांधला, कैराना की रौनक अलग ही नजर आती है।
इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
बाबा शेरनाथ ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण
खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था। जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।