लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना को मात दे दी है. सीएम योगी की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है. सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. सीएम ने शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद भी दिया.

योगी आदित्यनाथ ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं. आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.'

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1387979753840250886?s=19

बता दें इससे पहले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाए गए थे. मुख्यमंत्री इसके बाद से ही होम आइसोलेशन में थे और संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की थी. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी थी.