उत्तर प्रदेश में कोरोना बड़ी तेजी से कहर बरपा रहा है. हाल ही यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद अब पुलिस मुखिया डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं. इनके अलावा लखनऊ के डीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से भी महकमे में खलबली मच गई है. दोनों अफसरों ने अपने सम्पर्क में आये हुए लोगों से आइसोलेट होने की अपील की है.

खुद को किया आइसोलेट

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी कोरोना संक्रमित हो गए. इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वहीं, लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के संक्रमित होने के बाद आईएएस अफसर रोशन जैकब ने जिलाधिकारी लखनऊ का प्रभार संभाला है. वह सचिव भूतत्व खनिकर्म व निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके अलावा वह स्टाम्प रजिस्ट्रेशन के महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. आईएएस जैकब 2004 बैच के सचिव स्तर के अधिकारी हैं.