देहरादून में रविवार को युवा कांग्रेस की ओर से “जय भीम जय हिंद” सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक वैभव वालिया, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। सभी नेताओं ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।