अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी या लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपनी Electronics Premier League Sale 2026 की शुरुआत कर दी है। यह सेल 6 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ऑडियो गैजेट्स और होम अप्लायंस जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक कुछ उत्पादों पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज डील्स भी उपलब्ध कराई गई हैं।

छूट के साथ बैंक ऑफर का भी फायदा
सेल के दौरान कई लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक सामान कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, कैमरा और घरेलू उपकरणों पर भारी छूट दी जा रही है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड या ईएमआई से भुगतान करने पर ग्राहकों को करीब 4,500 रुपये तक की अतिरिक्त बचत का मौका मिल सकता है।
इसके साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं, जिससे महंगे गैजेट्स खरीदना आसान हो जाता है। अमेजन ने इस सेल में ‘पावर प्ले’ डील्स भी शामिल की हैं, जो रोज बदलती रहती हैं, इसलिए अच्छी डील मिलने पर ज्यादा इंतजार करना नुकसानदायक हो सकता है।

AI टूल्स से होगी आसान शॉपिंग
इस बार कंपनी ने खरीदारी को और आसान बनाने के लिए कई एआई आधारित टूल्स भी जोड़े हैं। इनकी मदद से ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से जल्दी सही प्रोडक्ट चुन सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर Rufus AI Assistant में यूजर अपनी जरूरत के अनुसार सर्च कर सकता है, जैसे 20 हजार रुपये से कम कीमत में अच्छा कैमरा फोन, और तुरंत विकल्प सामने आ जाते हैं। वहीं Lens AI की मदद से घर की दीवार या कमरे के हिसाब से सही टीवी साइज का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा Review Highlights फीचर लंबी समीक्षाओं का सार जल्दी समझने में मदद करता है और Price History टूल से यह पता चलता है कि किसी प्रोडक्ट की कीमत पहले कैसी रही है।

स्मार्टफोन और ऑडियो डिवाइस पर खास डील
सेल में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन कम कीमत पर उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra लगभग 1,39,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है, जबकि Apple iPhone 17e बैंक ऑफर के साथ करीब 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iQOO 15R, OnePlus Nord 5, Samsung Galaxy M56 5G और Redmi A4 5G जैसे फोन भी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।
ऑडियो सेगमेंट में Sony WH-1000XM6 हेडफोन और Samsung Galaxy Buds4 Pro पर भी अच्छी छूट दी जा रही है। वहीं boAt और realme के बजट ईयरबड्स 2,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंस पर भी ऑफर
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि टीवी, लैपटॉप और स्मार्ट होम डिवाइस पर भी आकर्षक डील्स दी जा रही हैं। Sony BRAVIA 55-इंच 4K स्मार्ट LED Google TV करीब 47,740 रुपये में उपलब्ध है, जबकि Xiaomi का 75-इंच QLED टीवी लगभग 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
लैपटॉप सेगमेंट में ASUS Vivobook S16 AI PC और HP Victus i5 14th Gen जैसे मॉडल्स पर भी ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा Samsung के एआई स्मार्ट रेफ्रिजरेटर और AI EcoBubble वॉशिंग मशीन जैसे होम अप्लायंस भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इस साल की सेल में खास तौर पर एआई फीचर्स वाले डिवाइस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।