बिजनौर। नहटौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के ठीक बाद दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर घर चली गई। ससुराल वालों ने रात में उसकी खोजबीन की और पुलिस की मदद से रात डेढ़ बजे गांव के पास ही उसे ढूंढ लिया।

मंगलवार को दिनभर थाने में दोनों परिवारों की मौजूदगी में दूल्हे ने दुल्हन को अपने पास रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शादी रविवार को हुई थी और सोमवार को सभी परंपरागत रस्में संपन्न हुई थीं। उसी रात बिना किसी सूचना के दुल्हन घर से चली गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि भविष्य में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया।