मैं कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं- पवन सिंह पर खेसारी लाल यादव का करारा जवाब

बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सियासी बयानबाजी और तीखी जुबानी जंग तेज हो गई है। छपरा लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। भोजपुरी अभिनेता और उम्मीदवार खेसारी ने अब पवन सिंह के तंज पर करारा जवाब दिया है।
पवन सिंह ने हाल ही में खेसारी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “वो एक पानी पर नहीं रहते।” इस पर पलटवार करते हुए खेसारी ने कहा, “आपको मैं आदर्श मानता हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे कर्मदाता हैं। मैं कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं और रिश्तों की कद्र करता हूं।” उन्होंने कहा कि वे हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं और अपनी मेहनत से पद और कद दोनों बड़ा करना चाहते हैं।
जंगलराज पर सीएम योगी को जवाब
खेसारी लाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बिहार में “जंगलराज” की बात कही थी। खेसारी ने सवाल उठाया, “अगर पहले जंगलराज था तो आज कौन सा मंगलराज है? आज भी हत्याएं हो रही हैं, लोग असुरक्षित हैं। एनडीए के नेता 20 साल के अपने विकास के कामों का हिसाब दें।”
उन्होंने कहा कि योगी जी का वे सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें बिहार की असलियत जाननी चाहिए। “यहां की सड़कें और गलियां खुद बताती हैं कि जनता बदलाव क्यों चाहती है।”
‘मंदिर के साथ रोजगार भी जरूरी’
खेसारी ने एनडीए पर विकास के मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “राम मंदिर बनना जरूरी है, लेकिन अस्पताल, शिक्षा और रोजगार भी उतने ही जरूरी हैं। क्या हम रोजगार मांगने ट्रंप के पास जाएंगे?”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, “मंदिर बनाकर बच्चों का भविष्य नहीं सुधरता। अगर मंदिर से विकास होता है तो 200 मंदिर बनाएं, लेकिन युवाओं के लिए रोजगार भी दें।”
खेसारी ने आरोप लगाया कि आज एनडीए के नेता जब भी विकास की बात होती है, तो मंदिर, मस्जिद और सनातन पर चर्चा शुरू कर देते हैं, जबकि जनता को रोजमर्रा की समस्याओं का हल चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.