कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भर्ती एक तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म आ गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गांव खाताखेड़ी निवासी तीन वर्षीय मीरद, पुत्री इंतजार, को बुखार की शिकायत के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची अपने परिवार के साथ शेरनगर स्थित…

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा सीट से अपने राजनीतिक अभियान की शुरुआत कर दी। शंकरपुर चौराहे पर आयोजित बड़ी जनसभा में उन्होंने स्थानीय राजनीति से लेकर राज्य सरकार की नीतियों तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मटेरा किसी एक परिवार की राजनीतिक संपत्ति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से एक ही परिवार क्षेत्र की राजनीति पर हावी है, जिसके चलते आम…
