कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

आत्मसम्मान रैली का आयोजन पारख महासंघ के बैनर तले राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया गया। कौशल किशोर ने कहा कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। रैली में मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

शोपियां के नायडगाम इलाके में एक आवासीय मकान की तलाशी ली गई। कुलगाम के लाडगू रामभामा इलाके में भी आवासीय परिसर की जांच की गई। तलाशी की कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किए जाने की जानकारी है।

13 सितंबर तक चारधाम यात्रा में 50 लाख 43 हजार 436 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही। दूसरे चरण की यात्रा को देखते हुए संबंधित जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पंकज परीक्षा देने के लिए गलत स्कूल पहुंच गया था। सही केंद्र और गलत स्कूल के बीच की दूरी एक किलोमीटर से अधिक थी। नॉर्थ एवेन्यू SHO रमेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने पुलिस वाहन से उसे सही केंद्र तक पहुंचाया।

तीनों बच्चियों की उम्र 9, 12 और 14 वर्ष बताई गई है। मुख्य टिकट निरीक्षक देव प्रकाश वर्मा ने बच्चियों से जानकारी लेकर कंट्रोल को सूचना दी। कमर्शियल कंट्रोलर मिथिलेश कुमार के समन्वय से ट्रेन को प्रयागराज छिवकी में विशेष रूप से रुकवाया गया।

आशुतोष चटर्जी को पुलिस ने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया था। मामले में दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के महासचिव अतनु दास पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। थाने के बाहर कांग्रेस और भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई।

दीपक पिछले तीन साल से गांधी नगर की सिलाई फैक्ट्री में काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से सुराग जुटाने के लिए क्राइम और FSL टीम को बुलाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है। भारत ने क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में व्यापारिक आवाजाही सामान्य करने पर जोर दिया गया है।

जरांगे ने सरकार को समाधान के लिए आठ दिन का समय बताया। उन्होंने कुछ मंत्रियों को राजनीतिक चुनौती देने की चेतावनी दी। 15 सितंबर को समर्थकों के साथ मुंबई रवाना होने का ऐलान किया

आठ जिलों में यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण होगा। PPP संस्था स्क्रीनिंग से लेकर फॉलोअप तक की जिम्मेदारी संभालेगी।

सुधाकर यादव के पास छात्रों के चेक और प्रमाण पत्र मिलने की सूचना। करीब दो दर्जन छात्रों की नौकरी के लिए सेटिंग का दावा। राजेश और संदीप से भी CID की पूछताछ जारी।

मलेशिया ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात कही। भारत ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का औपचारिक अनुरोध किया है। जाकिर नाइक 2016 से मलेशिया में रह रहा है।

ग्लोबल साउथ की एकजुटता पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय नियमों में दोहरे मापदंड का विरोध। AI और डिजिटल सहयोग बढ़ाने की पहल।

भाजपा इस अभियान में सहयोगी दलों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और आम लोगों को भी जोड़ने की तैयारी में है। सेवा गतिविधियों को देश के हर जिले से लेकर लोकसभा, विधानसभा और पोलिंग बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना है। अमित शाह के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार जनसेवा के 25 साल पूरे होने के कारण इस साल अभियान का विशेष महत्व है।

सिरौली की पंचायत में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संत-महंत भी शामिल हुए। रिस्तल की बैठक में करीब 12 गांवों के लोगों ने नेताओं के साथ कथित अभद्रता का विरोध किया। दोनों पक्षों की ओर से पहले भी अलग-अलग जगहों पर पंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं।