कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम की सोमवार को हुई परिषद बैठक उस समय तनाव और अफरातफरी में बदल गई जब भाजपा पार्षद सुगथन के खिलाफ चल रहे विवाद ने सदन के भीतर जोर पकड़ लिया। एलडीएफ पार्षद उनकी गिरफ्तारी के बाद लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते बैठक में तीखी नोकझोंक शुरू हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एलडीएफ पार्षदों ने बैठक के दौरान प्रदर्शन करते हुए भाजपा पार्षद सुगथन के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि सदन का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और…


पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला, जहां लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद भारी बिकवाली का माहौल बन गया। निवेशकों में बढ़ी घबराहट के चलते घरेलू बाजारों के साथ-साथ वैश्विक बाजार भी दबाव में आ गए। सेंसेक्स, निफ्टी और रुपये में गिरावट सोमवार के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 372.10 अंक यानी 0.48% गिरकर 76,728.37 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 109.75 अंक (…

