मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, रेलवे के सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे फोर-ट्रैक

HIGHLIGHTS
- रेलवे आधुनिकीकरण को मिली रफ्तार, सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर की बढ़ेगी क्षमता
- रेलवे के सात प्रमुख कॉरिडोर होंगे फोर-ट्रैक, कई रूटों पर बढ़ेगी ट्रैक क्षमता
- रेलवे को लेकर कैबिनेट का अहम फैसला, सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे क्वाड्रुपल
केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि बैठक में रेलवे के आधुनिकीकरण से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। ये सभी परियोजनाएं पिछले 12 वर्षों से जारी रेलवे के व्यापक बदलाव और आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा हैं।
सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे फोर-ट्रैक
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के पूर्ण ओवरहाल और आधुनिकीकरण की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी योजना के तहत सात हाई-डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को फोर-ट्रैक यानी क्वाड्रुपल करने की योजना है।
इन कॉरिडोर पर ट्रैक की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे आने वाले समय में इन मार्गों पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को संभालने में मदद मिलेगी।
गोल्डन क्वाड्रिलेटरल और दोनों डायगोनल भी शामिल
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता और कोलकाता-दिल्ली रेल मार्ग मिलकर गोल्डन क्वाड्रिलेटरल बनाते हैं। इसके अलावा दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-कोलकाता इसके दो डायगोनल हैं।
इस योजना में दिल्ली-गुवाहाटी कॉरिडोर को भी शामिल किया गया है। इस तरह कुल सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को क्वाड्रुपल यानी चार-लेन किया जा रहा है।
वैष्णव के मुताबिक, इन सभी परियोजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ रहा है। फिलहाल करीब 4,000 किलोमीटर के हिस्से के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.