कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मऊ जिले के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोइद्दीनपुर के प्यारेपुर मिश्र गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे टुल्लू पंप में अचानक करंट उतरने से नहाने जा रही महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और बेटे ने उसे तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मीना देवी सुबह अपने घर के आंगन में लगे टुल्लू पंप से पानी ल…


सूरत/दमन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 21,770 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे, जहां वे चल रही औद्योगिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे सूरत में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वे लगभग 18,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सू…

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। मोहाली क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर विदेश में बैठे एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। IED बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक I…

