यूपी में कोरोना संक्रमितों कीं संख्या हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। गुरुवार शाम को आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 34379 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जब कि 195 लोगों को जान चली गई। जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1385207855817674755?s=19

इसके पहले बुधवार को 33214 मरीज मिले थे। हालांकि, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटों में 16514 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।  उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 196889 संक्रमितों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें कोरोना के कारण हुई हैं।