लालू यादव ने भरा नामांकन, निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यह नामांकन उन्होंने सोमवार को प्रदेश राजद कार्यालय में किया। पार्टी के गठन के बाद से ही लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद थे। नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया कल पूरी होगी। तेजस्वी यादव ने पुष्टि की कि लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक रूप से नामांकन भरा है। उन्होंने कहा कि इस कदम से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी को सफलता मिलने की उम्मीद है। लालू प्रसाद अब तक इस पद पर 12 कार्यकाल लगातार रह चुके हैं।

यह नामांकन राजद के 2025-2028 के सांगठनिक सत्र के लिए किया गया है। इस दौरान कई राजद नेता लालू प्रसाद के साथ उपस्थित थे। 28 वर्षों से वे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष के पद पर कायम हैं और इस बार भी उनके अध्यक्ष बने रहने की संभावना प्रबल है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था।

Read News: मेरठ: छेड़छाड़ पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here