कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

सूरत क्राइम ब्रांच को कार में ड्रग्स ले जाने की सूचना मिली थी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टोल पोस्ट पर संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान बच्चों के डायपर से ड्रग्स बरामद हुई।

सम्मेलन में देशभर से करीब 850 अधिकारी शामिल हुए। MAC की खुफिया जानकारी के विश्लेषण में AI का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया गया। आतंकवाद, कट्टरपंथ, साइबर अपराध और पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर पर चर्चा हुई।

सीजेपी ने 5 सितंबर की तारीख तय की मार्च इंडिया गेट से शुरू होने का दावा नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा मार्च

सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथ को बताया जिंदगी का अहम हिस्सा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मांगा जवाब पैदल चलने को संविधान के तहत मौलिक अधिकार बताया

ISMA ने देश में पर्याप्त चीनी स्टॉक होने की बात कही सट्टेबाजी और भंडारण को दाम बढ़ने की वजह बताया सितंबर अंत तक 35 लाख टन क्लोजिंग स्टॉक का अनुमान

तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पंजाब ले जाया गया पुलिस विदेश से संचालित नेटवर्क की जानकारी जुटाएगी जसप्रीत सिंह पर हत्या से जुड़े मामले में भूमिका की जांच

महुआ मोइत्रा ने अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में नदिया के स्थानीय अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। मामले में CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने जल्द सुनवाई की मांग की गई।

2014-15 में सरकारी बंगलों के रखरखाव पर करीब ₹27 करोड़ खर्च हुए थे। 2025-26 में यह खर्च बढ़कर रिकॉर्ड ₹92 करोड़ पहुंच गया। आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर पार्टी ने आंकड़े सामने रखे।

योजना पर सरकार सालाना करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 1.30 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को DBT के जरिए लाभ मिलेगा। 2.5 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार योजना में शामिल होंगे।

परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट चेन्नई से करीब 70 किलोमीटर दूर था। स्थानीय लोग और किसान लंबे समय से परियोजना का विरोध कर रहे थे। विरोध में पर्यावरण और बहुफसली कृषि भूमि से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे।

फाइनल मुकाबला रविवार को साल्टलेक स्टेडियम में खेला गया। ईस्ट बंगाल के एडमंड लालरिंडिका ने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई। बिपिन सिंह ने 10वें मिनट में टीम का खाता खोला।

मानसून सत्र 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था। कांग्रेस के मुताबिक आमतौर पर सत्रावसान में दो से चार दिन लगते हैं। जयराम रमेश ने देरी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए।

कोलकाता में पांच विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। परियोजनाओं पर करीब 3,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीआरएसई की तीन और यंत्र इंडिया की दो परियोजनाएं शामिल हैं।

एमवी ओशन विनर 20 अगस्त की रात पारादीप बंदरगाह से रवाना हुआ था। जहाज पर करीब 72 हजार मीट्रिक टन लौह अयस्क लदा था। म्यांमार के रास्ते चीन जाते समय जहाज से संपर्क टूट गया।

बैठक में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप्स के CEO और संस्थापक शामिल हुए। रॉकेट निर्माण, सैटेलाइट और पृथ्वी अवलोकन जैसी तकनीकों पर चर्चा हुई। अंतरिक्ष डेटा और स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस पर काम कर रही कंपनियां भी बैठक में शामिल रहीं।