एशेज में जॉनी बेयरस्टो के विवादित आउट ने दुनियाभर के फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह विवाद इतना बढ़ गया है कि अब दो देशों के प्रधानमंत्री इस मामले पर आमने-सामने आ गए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज आमने-सामने आ गए हैं। दोनों एक दूसरे पर बातों के बाउंसर्स फेंक रहे हैं।

एशेज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान बैटिंग कर रहे बेयरस्टो के क्रीज से आगे निकलने पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया था। बेयरस्टो को लगा था कि बॉल डेड हो चुकी है। इस मामले पर कई पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस दो गुट में बंट गए। हालांकि, खराब खेल भावना, धोखाधड़ी और मौखिक दुर्व्यवहार के आरोप के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। 

सुनक ने बेयरस्टो विवाद पर क्या कहा था?

ENG vs AUS 2nd Ashes Test:  Britain PM Rishi Sunak and Australia PM Anthony Albanese face to face on Bairstow

सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का बयान सामने आया था। सुनक के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा था कि ब्रिटेन के पीएम को बेयरस्टो का विवादास्पद तरीके से आउट होना खेल भावना के अनुरूप नहीं लगा। प्रवक्ता ने कहा- सुनक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स से सहमत हैं, जिन्होंने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की तरह इस तरीके से कोई मैच नहीं जीतना चाहेंगे।

हालांकि, सुनक का कहना था कि उनका 1932-33 में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद राजनयिक तनाव को बढ़ाने के 'बॉडीलाइन टैक्टिक्स' को अपनाने का कोई विचार नहीं है। सुनक का कहना था कि उनका ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज के सामने आधिकारिक विरोध दर्ज कराने का कोई इरादा नहीं है। दोनों नेताओं के बीच खेल को लेकर अच्छी प्रतिद्वंद्विता है।प्रवक्ता ने कहा था- सुनक क्रिकेट को मुख्य राजनयिक मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं। स्टोक्स की 155 रन की पारी को लेकर पीएम का कहना था कि इस मैच ने बेन स्टोक्स की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक को देखने का मौका दिया। उन्हें विश्वास है कि इंग्लैंड हेडिंग्ले में अगले मैच में वापसी करेगा।

Joe Biden, Rishi Sunak, Anthony Albanese to Unveil Nuclear Submarine Plan -  Bloomberg

अब अल्बनीज का बयान आया सामने
इसके बाद अब अल्बनीज का बयान सामने आया है। दरअसल, एशेज के दूसरे टेस्ट के दौरान बेयरस्टो वाले मामले के बाद फैंस ने स्टेडियम में 'वही पुराने ऑस्ट्रेलियन्स, हमेशा धोखा देते रहते हैं' (सेम के नारे लगाए थे। इसी का जवाब देते हुए अल्बनीज ने कहा- वही पुराने ऑस्ट्रेलियन्स, हमेशा जीतते रहते हैं। जीत के बाद मैं उनका भव्य स्वागत करने जा रहा हूं। अल्बनीज ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों पर गर्व है।

विक्टोरिया पुलिस ने बेयरस्टो का मजाक उड़ाया

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने इस घटना पर जॉनी बेयरस्टो का मजाक उड़ाया है। उन्होंने बेयरस्टो के विकेट को बेस बनाते हुए लोगों को ट्रैफिक नियम को लेकर चेतावनी दी है। विक्टोरिया पुलिस ने ट्वीट में लिखा, " हम जॉनी बेयरस्टो का धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने लोगों को ट्रैफिक सिग्नल से जुड़ी जानकारी दी। बेयरस्टो ने बताया है कि ट्रैफिक सिग्नल पर हरी बत्ती होने से पहले क्रीज छोड़ने का नतीजा क्या हो सकता है।" इसके बाद विक्टोरिया पुलिस ने ट्रैफिक के नियमों की लिंक डालकर लोगों को जॉनी बेयरस्टो को टैग करने को कहा।

https://twitter.com/VictoriaPolice/status/1675745717821005824?s=20

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान एक वक्त बेयरस्टो 10 रन बनाकर और स्टोक्स क्रीज पर थे। तभी कैमरन ग्रीन की बाउंसर पर बेयरस्टो ने डक किया और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास चली गई। फिर बेयरस्टो स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज के बाहर निकल आए। इस पर कैरी ने थ्रो कर गेंद स्टंप्स पर मार दी। बॉल डेड नहीं होने की वजह से बेयरस्टो को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। 

https://twitter.com/englandcricket/status/1675472597629423616?s=20

दूसरे टेस्ट में क्या हुआ था?
एशेज का दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से अपने नाम किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 327 रन पर सिमट गई थी। बेन डकेट ने 83 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए थे। पहले दो टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड द्वारा अपनाई गई 'बैजबॉल' तकनीक पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।