आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसों की भिड़त, करीब 40 यात्री घायल

HIGHLIGHTS
- दोनों हादसे रविवार तड़के अलग-अलग स्थानों पर हुए
- एक बस करीब 15 फीट गहरी खंती में पलट गई
- दूसरी बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकराई
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दो अलग-अलग जगहों पर चालक को झपकी आने के कारण करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही दो स्लीपर बसें हादसे का शिकार हो गईं। दोनों दुर्घटनाओं में नेपाल के दो नागरिकों समेत करीब 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के करीब 10 मिनट बाद यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को बसों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अयोध्या जिले के अतरंगा क्षेत्र निवासी स्लीपर बस चालक अंकित, परिचालक आदर्श के साथ करीब 65 यात्रियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। रविवार सुबह करीब पांच बजे बेहटा मुजावर क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास चालक अंकित को झपकी आ गई। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही बस अनियंत्रित होकर एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरी खंती में पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
इस दुर्घटना में चालक और परिचालक समेत 32 यात्री घायल हो गए।
दूसरी घटना में सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना क्षेत्र के शिवपत नगर निवासी चालक आशिक खान करीब 60 यात्रियों को लेकर दिल्ली से गोंडा जा रहा था। बांगरमऊ क्षेत्र के देवखरी गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय चालक को झपकी आ गई। इसके चलते बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में चालक समेत सात यात्री घायल हुए।
यूपीडा की टीम ने दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला, सीओ हर्ष मोदी, कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय और बेहटा मुजावर थाना प्रभारी राजकुमार भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।
कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों हादसों में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ये हुए घायल
प्रशांत निवासी काठमांडू नेपाल, कमल दलाल निवासी काठमांडू नेपाल, बस चालक अंकित निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अतरंगा जिला अयोध्या, कंडक्टर आदर्श निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अतरंगा जिला अयोध्या, पिंकी निवासी ग्राम पारा हरगोविंद थाना ढंककता जिला संतकबीरनगर, राहुल निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा लखनऊ, प्रीति, राकेश निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा लखनऊ, रामनरेश निवासी कैथोलिया नाला थाना नगला बाजार जिला बस्ती, गुलाब हुसैन निवासी ग्राम मुकुंदपुर थाना देवरिया सदर, संजू निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, नेहा निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, रामनारायण निवासी ग्राम गजाधरपुर थाना महोली जिला संतकबीरनगर, अजय निवासी ग्राम खड्डा कुशीनगर, मनोज निवासी ग्राम भूखवा थाना लालगंज जिला बस्ती, सुमित निवासी बस्ती सदर, कपूरा देवी निवासी बस्ती सदर, विमल कुमार निवासी ग्राम तूकवा थाना बस्ती सदर, हरीश कुमार निवासी दिल्ली, चंदा निवासी महराजगंज सदर, कुंती निवासी ग्राम गनघटा जिला संतकबीरनगर, राकेश निवासी पारा लखनऊ, चंदा देवी निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज जिला गोरखपुर, मधु निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, अर्चना निवासी ग्राम तेरपुर करनी थाना लालगंज जिला बस्ती, शिवकुमार वर्मा निवासी खुशहालगंज जिला बस्ती, अंकुर निवासी ग्राम भदासी थाना हरैया जिला बस्ती, लक्ष्मी निवासी ताजगंज आगरा, गणेश निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, मालती निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, कृष्णा निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, चंपा देवी निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज जिला गोरखपुर, झीनकांत निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज जिला गोरखपुर, कुंती निवासी मनौली थाना धनकटा जिला संतकबीरनगर, अरुण निवासी खंदौली आगरा, मयोन कुमार निवासी लालगंज बस्ती, खुशी निवासी खंदौली जिला आगरा।
दूसरी बस के घायल
चालक आशिक खान निवासी शिवपत नगर जिला सिद्धार्थनगर, पवन कुमार दुबे निवासी ग्राम सकरी थाना मोतीगंज जिला गोंडा, प्रिंस कुमार निवासी ग्राम सकरी थाना मोतीगंज जिला गोंडा, परवीन बानो निवासी ग्राम डकौली, देवा रोड बाराबंकी, अंकुर मिश्रा निवासी कोतवाली देहात गोंडा, अरविंद कुमार निवासी ग्राम दम्बनारा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद और दिलीप सिंह निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.