आज का राशिफल: 11 नवंबर, 2026

HIGHLIGHTS
- 11 नवंबर को चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में रहेगा।
- चंद्रमा, शनि और मंगल के बीच त्रिकोण योग बनेगा।
- बुध और सूर्य की तुला राशि में युति से बुध-आदित्य योग बनेगा।
राशिफल 11 नवंबर की बात करें तो आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होने से शनि मंगल के साथ चंद्रमा का त्रिकोण योग बनेगा। चंद्रमा से शनि पंचम भाव में मीन राशि में संचार करेंगे जबकि मंगल शनि से पंचम भाव में होंगे। ऐसे में आज का दिन मिथुन और कन्या समेत कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। जबकि आज बुध के साथ सूर्य की युति तुला में होने से तुला राशि के लिए भी दिन प्रभावोत्पादक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के लिए आज क्या कहते हैं सितारे।
मेष राशि, अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा लेकिन काम का दबाव रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे। आपको पारिवारिक और सामाजिक जीवन के बीच सामंजस्य बनाकर चलना होगा। भाई बहनों के बीच स्नेह बना रहेगा उपहार लेनदेन हो सकता है। बिजनेस मे लाभ मिलेगा और धातु से जुड़े काम में आपको फायदा मिलेगा। चंद्रमा के अष्टम में होने से आपको अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। सेहत के मामले में भी आपको सजग रहना होगा।
भाग्य आपका 83 प्रतिशत साथ देगा,
उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का सुबह शाम पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे
शुक्र की इस राशि के लिए कल बुधवार का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको अपनी कला, रचनात्मक क्षमता और व्यवहार कुशलता का जीवन के कई मामलो में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध के मामले में पंचम भाव का शुक्र शुभ प्रभाव देगा आपको, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आपको विदेशी क्षेत्र से फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आपको परिवार के साथ छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का मौका मिलेगा।
आपको भाग्य का 86 प्रतिशत तक साथ मिलेगा।
आपको उपाय के तौर पर श्रीसूक्त क पाठ करना चाहिए।
मिथुन राशि, आपको कारोबार में लाभ मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों भरा रहेगा। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपको सगे संबंधियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी की मदद भी करनी होगी। किसी वजह से आपको अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।
आपको भाग्य का 87 प्रतिशत तक साथ मिलेगा।
आपको उपाय के तौर पर गणेशजी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करना चाहिए।
कर्क राशि, अचानक से दबाव बढ सकता है
कर्क राशि के लिए आज का दिन परिश्रम से सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आपके ऊपर काम का अचानक से दबाव बढ सकता है। आपको सामाजिक कर्तव्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है। लालच में और किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेना हानिकारक हो सकता है। भाइयों से आपको अपेक्षित सहयोग मिेलेगा। किसी कारण से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
आपको भाग्य का 81 प्रतिशत साथ मिलेगा। उपाय के तौर पर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
सिंह राशि, आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रबंधन क्षमता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र के काम में सजग रहना होगा, किसी वजह से काम में तकनीकी समस्या आ सकती है। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। प्रेम संबंध में आपको भावुकता पर कंट्रोल करना होगा।
भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर तुलसी को घी का दीप दिखाना चाहिए।
कन्या राशि, प्रशंसा मिलने की खुशी होगी
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुक्रदेव सुखद बना रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने की खुशी होगी। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का संयोग बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको शाम तक कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा।
भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा। आपको उपाय के तौर पर श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि, आपका खर्च बढा रहेगा
तुला राशि जातक आज के दिन मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनैगा। वैसे आपका खर्च भी बढा रहेगा। आपको भावुकता से बचने की जरूरत है। धार्मिक काम में आपकी रुचि रहेगी। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
उपाय के तौर पर श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि, काम में सतर्क रहना होगा
आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। कोई आपकी भावुकता का लाभ ले सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले निवेश आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम में सतर्क रहना होगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ नई जिम्मेदारी या काम मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है।
भाग्य 83 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि, लाभ का मौका मिलेगा
आपको आज चंद्रमा के गोचर से लाभ मिलेगा। थोड़ी सुस्ती के बाद काम में गतिशीलता आएगी। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। पूर्व में किए काम का आपको फायदा मिल सकता है। घर के बड़ो से आपको सहयोग मिलेगा। आपके हाथों आज कुछ पुण्य काम भी हो सकता है। आपके घर में किसी पुण्य कार्य का संयोग बनेगा।
भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा
उपाय के तौर पर श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि, धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा
आपके लिए आज का दिन ग्रहों के गोचर से लाभदायक होगा। आपको अपने काम में लगन पूर्वक ध्यान देना होगा। आपको सुख भोग की प्राप्ति होगी। बिजनेस मे आपको लाभ का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। पुराने काम का फायदा मिलेगा।
भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय क तौर पर आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि, सेहत का आपको ध्यान रखना होगा
कुंभ राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा लेकिन आपको किसी सगे संबंधी की मदद भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र मे आपको रुचिकर काम करने का मौका मिलेगी। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। पारिवारिक कार्यों और सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा।
आपका भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर तुलसी चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि, आज मन दुविधा में रहेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने का रहेगा। आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा लेकिन आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। आपको किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। संतान से संबंधित विषयों की लेकर आपको चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। किसी बात को लेकर आज मन दुविधा में रहेगा। लेनदेन में आप सतर्क रहें।
भाग्य का प्रतिशत 79 प्रतिशत है।
आपको उपाय के तौर पर बहनों को उपहार देना चाहिए।
भाग्य का प्रतिशत 79 प्रतिशत है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.