मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ AAP का जोरदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध तेज होता नजर आ रहा है। रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध जताया। इस दौरान “स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट चीटर” और “बिजली के नाम पर लूट बंद करो” जैसे नारे लगाए गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, कई जगह मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलने से लोगों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिना स्पष्ट कारण अधिक बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। अरविंद बालियान ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए इस पूरी व्यवस्था को जनविरोधी बताया।
पार्टी नेताओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.