मुजफ्फरनगर में हिमाचल एनसीबी की छापेमारी, मेडिकल एजेंसी संचालक को साथ ले गई टीम

HIGHLIGHTS
- एजेंसी जिला परिषद के बीएसए कंपाउंड में प्रथम तल पर स्थित है।
- हिमाचल प्रदेश में दवाओं से जुड़े मामले की जांच के दौरान कारोबारी का नाम सामने आया।
- जिला औषधि निरीक्षक देशबंधू विमल को कार्रवाई की जानकारी मिली थी।
मुजफ्फरनगर: जिला परिषद दवा मार्केट में शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम की कार्रवाई से हलचल मच गई। शाम करीब 5 बजे टीम ने गायत्री मेडिकल एजेंसी पर पहुंचकर जांच की और एजेंसी के संचालक को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में दवाओं से जुड़े एक मामले की पड़ताल के दौरान कारोबारी का संदिग्ध दवाओं के कारोबार से संबंध सामने आया है। फिलहाल मामले में जांच और पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद दवा मार्केट के व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से आई नारकोटिक्स टीम शुक्रवार को जिला परिषद के बीएसए कंपाउंड स्थित प्रथम तल पर गायत्री मेडिकल एजेंसी पहुंची। यहां टीम ने शाम करीब 5 बजे जांच की और एजेंसी संचालक से पूछताछ की। इसके बाद उसे अपने साथ ले गई। बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में दवाओं से जुड़े एक मामले में कार्रवाई चल रही है। इसी जांच के सिलसिले में मुजफ्फरनगर में भी टीम ने कार्रवाई की।
जिला औषधि निरीक्षक देशबंधू विमल ने बताया कि उन्हें जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई की सूचना मिली है। टीम हिमाचल प्रदेश से आई थी। उन्होंने कहा कि गायत्री मेडिकल एजेंसी की जांच करने के बाद संचालक को साथ ले जाने की जानकारी भी मिली है। हिमाचल में दवा से जुड़े मामले में कारोबारी का संभावित कनेक्शन सामने आने की बात बताई जा रही है। इस मामले को शनिवार को दिखवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी सहारनपुर में ब्लड बैंक की जांच के लिए लगी हुई थी। इसी वजह से वह नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे। जानकारी के अनुसार, गायत्री मेडिकल एजेंसी पहले अंसारी रोड पर चलती थी, लेकिन कुछ समय पहले इसे जिला परिषद मार्केट में शिफ्ट कर दिया गया।
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने भी जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई की पुष्टि की। उनके मुताबिक, टीम ने गायत्री मेडिकल एजेंसी पर जांच करने के बाद संचालक को अपने साथ ले गई। हालांकि, कारोबारी के खिलाफ मामले की प्रकृति, आरोपों और आगे की कार्रवाई के संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.