अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- दिल्ली पुलिस ने तीनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक हैं।
- सौरभ दास और आशुतोष रांका पार्टी के प्रवक्ता हैं।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास व आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126/170 के तहत केस दर्ज किया गया है।
तीनों नेताओं को दोपहर बाद दिल्ली कैंट स्थित एसीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत उनके आचरण को देखते हुए उन्हें जेल भेजने का फैसला भी कर सकती है।
निवारक कार्रवाई के तहत पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की इस कार्रवाई को प्रिवेंटिव एक्शन यानी निवारक कार्यवाही बताया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई तब की जाती है, जब पुलिस को आशंका होती है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कदम नहीं उठाने पर शहर की शांति भंग हो सकती है। ऐसी स्थिति में पुलिस संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करती है।
नए कानून में दो तरह की निवारक कार्रवाई
नए कानून के तहत प्रिवेंटिव एक्शन दो प्रकार का होता है। इनमें से एक धारा 126/167 है, जिसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ किया जाता है, जिनसे पुलिस को अपेक्षाकृत कम खतरा महसूस होता है।
वहीं, जिन लोगों से पुलिस को अधिक खतरे की आशंका होती है और जिन्हें रोकना जरूरी माना जाता है, उनके खिलाफ धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की जाती है।
मुचलका भरवाने के बाद जमानत पर हो सकता है फैसला
पुलिस को आशंका है कि इन तीनों नेताओं को नहीं रोकने पर अधिक खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से उनके खिलाफ धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है।
तीनों से अदालत में मुचलका भरवाया जाएगा, जिसमें आगे ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन देना होगा जिससे शांति भंग होने की आशंका हो। यदि अदालत मुचलके से संतुष्ट होती है, तो उन्हें जमानत पर रिहा किया जा सकता है। ऐसा नहीं होने पर कोर्ट उन्हें जेल भेज सकती है।
IGI एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए थे तीनों नेता
दिल्ली पुलिस ने CJP के तीनों नेताओं को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। तीनों नेता शनिवार सुबह मुंबई से विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.