अमृतसर-जालंधर धमाकों की जांच में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, अनिल शर्मा से पूछताछ

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में मुजफ्फरनगर जनपद के इटावा गांव निवासी अनिल शर्मा से पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसियां उसे इस पूरे षड्यंत्र से जुड़े अहम कड़ियों में से एक मानकर गहन पूछताछ कर रही हैं।
सेना कैंप और BSF मुख्यालय के पास धमाके
यह घटना 5 मई की रात की बताई जा रही है, जब अमृतसर के खासा इलाके में सेना कैंप की दीवार के पास और जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय के बाहर लगभग एक ही समय पर विस्फोट हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, अमृतसर में दो नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचे और सेना कैंप की दीवार की ओर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री फेंकी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और इलाके में दहशत फैल गई।
NIA और पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच
इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। एजेंसियां अनिल शर्मा के संभावित संपर्कों, वित्तीय मदद और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
स्थानीय पुलिस को नहीं मिली जानकारी
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस को अब तक सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.