कश्म द्वीप के पास ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत; तीन घायल

HIGHLIGHTS
- घटना के बाद घायल तीन लोगों का इलाज जारी है।
- ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के हवाले से जानकारी दी है।
- यह इलाका होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक स्थित है, जो तेल और कमर्शियल शिपिंग के लिए अहम है।
तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच दक्षिणी ईरान के तट के पास एक ईरानी कमर्शियल जहाज को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के हवाले से हमले की पुष्टि की है।
यह घटना रविवार तड़के फारस की खाड़ी में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केश्म द्वीप के पास हुई। दक्षिणी ईरान के करीब स्थित इस इलाके में ईरानी कमर्शियल जहाज पर अचानक हमला हुआ, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
हमले और हादसे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के बयान के आधार पर इस घटना की जानकारी दी है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है केश्म
कश्म द्वीप रणनीतिक रूप से संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक स्थित है। यह इलाका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से दुनिया के एक बड़े हिस्से का तेल और कमर्शियल शिपिंग कारोबार संचालित होता है।
इस क्षेत्र में हुई इस तरह की घटना को क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है और घटना किस तरह हुई, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर और जानकारी सामने आने का इंतजार है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.