बछरावां हाईवे विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ होर्डिंग पर एफआईआर दर्ज

बछरावां। टोल प्लाजा के पास हाईवे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ लगे विवादित होर्डिंग्स को लेकर माहौल गरम हो गया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह के खिलाफ बछरावां थाने में FIR दर्ज कराई है।
पंकज तिवारी का आरोप है कि राहुल सिंह ने पहले भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ ऐसे होर्डिंग्स लगवाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया है। 28 जनवरी को चुरुवा टोल प्लाजा के पास और कस्बे में चार होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिनमें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को रावण, कांग्रेसाचार्य आदि अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया।
राहुल सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि शंकराचार्य ने कई राष्ट्रीय और धार्मिक मामलों में सनातन धर्म के खिलाफ रुख अपनाया, जैसे धारा 370 का विरोध, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अनुपस्थिति, काशी विश्वनाथ धाम परियोजना और मणिकर्णिका घाट के विकास का विरोध।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि इस तरह की होर्डिंग्स लगाकर जातीय उन्माद फैलाने और सामाजिक समरसता को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की जाए।
थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विवादित होर्डिंग्स को हटा दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.